अयोध्या, जनवरी 27 -- बीकापुर, संवाददाता। अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खजुरहट के निकट सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी, जिससे गांधीनगर खजुरहट निवासी 19 वर्षीय युवराज पुत्र हरिश्चंद्र की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। मृतक युवराज पेट्रोल पंप खजुरहट से डीजल लेकर स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। दुर्घटना में स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक अनुराग गुप्ता ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचकर जिला ...