सासाराम, फरवरी 26 -- करगहर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जगदतपुर गांव के समीप नहर पथ में गुरुवार को एक अनियंत्रित कार साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंद दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल सवार गहरे पानी में दूर जा गिरा। जिसे ग्रामीणों ने कीचड़ और पानी से बाहर निकाल तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि कोचस थाना क्षेत्र के कथुआं निवासी 60 वर्षीय हरिद्वार साह करगहर में व्यवसाय करता था। जिसका गांव से करगहर आना जाना रहता था। दोपहर में वह गांव से साइकिल द्वारा करगहर लौट रहा था कि जगदतपुर नहर पथ में एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने ठोकर मार दी। इस घटना में उसकी मौत हो गई तथा साइकिल के परखच्चे उड़ गए। चालक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि कर को जब्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.