सहारनपुर, जून 18 -- गागलहेड़ी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर गांव नन्हेड़ा गाजी के निकट गुरुवार दोपहर एक अनियंत्रित कार की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर वाहन कब्जे में ले लिया। थाना क्षेत्र के गांव भाबरी निवासी रितिक (24) अपने गांव के मामचंद और सुनीता के साथ हाईवे पर सफाई कार्य करने गए थे। दोपहर करीब एक बजे तीनों खाना खाने के बाद एक टेंपो में बैठकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान अंबाला की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रितिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनीता और मामचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी हर...