रुडकी, मार्च 5 -- भगवानपुर-मंगलौर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा होने से टल गया। अंबाला से हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आ रहे एक परिवार की खड़ी कार को पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। अंबाला निवासी जय प्रकाश यादव अपने परिवार पत्नी पायल गुप्ता, पुत्री हेतल और पुत्र धारांश के साथ गुरुवार सुबह कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में अब्दुल कलाम चौक पर रेलवे क्रॉसिंग के पास उन्होंने बच्चे को बाथरूम कराने के लिए गाड़ी सड़क किनारे रोकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.