बिहारशरीफ, अप्रैल 14 -- बिहार थाना क्षेत्र के अस्पताल चौक पर सोमवार की देर रात एक अनियंत्रित मारुति कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाओं सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि उपरावा गांव निवासी राजू पासवान अपनी पत्नी रजनी देवी को प्रसव के लिए अस्पताल लेकर ई-रिक्शा से आ रहे थे। इसी दौरान अस्पताल चौक के पास तेज रफ्तार मारुति कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों में राजू पासवान, ललित पासवान, रजनी देवी, पिंकी देवी और आशा देवी शामिल हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीन लोगों की गंभीर स्थिति क...