कानपुर, अप्रैल 18 -- कल्याणपुर। कल्याणपुर के आईआईटी मेट्रो स्टेशन के पास साइकिल सवार अधेड़ को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कल्याणपुर नानकारी निवासी 59 वर्षीय शेर सिंह जीटी रोड स्थित निजी विद्यालय की लैब में काम करते हैं। शनिवार सुबह वह रोज की तरह स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। अभी वह आईआईटी मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आई एक अनियंत्रित कार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। शेर सिंह उछल कर कार के बोनट में जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत उन्हें पास के निजी अस्पताल ले जाया गया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पूरी घटना सीसी...