अनियंत्रित कार नहर में पलटी, बाल-बाल बचे
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 15 -- हथिगवां थानाक्षेत्र के दला का पुरवा गांव निवासी शुभम यादव प्रधान अपने रिश्तेदार प्रेम शंकर उर्फ राजू यादव के घर शुक्रवार की सुबह अपनी कार से जा रहे थे। महेशगंज थानाक्षेत्र के राम नगर रेवती राम का पुरवा की बड़ी नहर पर बने पुल से पार होने लगे तो कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इससे चालक घायल हो गया। कार नहर में गिरने की खबर मिलते ही भीड़ लग गई। प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव समेत कई लोग जेसीबी, ट्रैक्टर लेकर पहुंचे और नहर में गिरी कार को बाहर निकलवाया। बताते हैं कि नहर पुल पर रेलिंग नहीं होने से आए दिन घटनाएं होती हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.