बिजनौर, अप्रैल 11 -- नजीबाबाद हरिद्वार की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर मालन नदी में जा गिरी जिसमें सवार छह लोग घायल हो गये। घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समीपुर ले जाया गया जहां से परिजन अपने साथ ले गये।बिजनौर से हरिद्वार की ओर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराकर नदी में जा गिरी। हादसा गंग नहर पुलिस चौकी के निकट हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में से सभी घायलो को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समीपुर पहुंचाया। दुर्घटना में कार सवार हिमांशु उम्र लगभग 26 वर्ष पुत्र चमन सिंह, हरीश पुत्र इन्द्र सिंह, मोहित पुत्र गजराज सिंह, मोदी उर्फ़ अरुण पुत्र फूल सिंह, कपिल पुत्र इन्द्र सिंह समस्त निवासी बुढ़नपुर थाना नूरपुर जनपद बिजनौर, देवेन्द्र पुत्र बालवीर निवासी हकूमतपुर थाना नूरपुर जनपद बिजनौर घायल हुए हैं। प...