भागलपुर, अप्रैल 1 -- थाना क्षेत्र के किशनपुर बाईपास के पास सोमवार की देर रात एक कार दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सफेद रंग की कार सुल्तानगंज से भागलपुर की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में ओवरटेक करने के दौरान चालक संतुलन खो बैठा। घटनास्थल पर अंधेरा अधिक होने के कारण चालक को सड़क किनारे बने डिवाइडर का अंदाजा नहीं लगा और तेज रफ्तार कार सीधे उससे टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही एएसआई मंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घायलों को तुरंत उपचार के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर थाना पहुंचा दिया है। थाना प्रभारी राहुल कुमार के अनुसार, हादसे में घायल दोनों लोगों का इलाज जारी है।

हिंदी हिन...