बागपत, सितम्बर 26 -- चांदीनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से हिंडन नदी में गणेश विसर्जन करने आए युवकों की कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। हादसे में चार युवकों को मामूली चोटे आयी है। दिल्ली के रोहणी सेक्टर 9 निवासी अर्जुन सिंह पुत्र उदय सिंह अपने भतीजे गगन, चचेरे भाई ओवी, दोस्त अभिषेक व रोशन पंडित के साथ दिल्ली से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से होते हुए सरफाबाद के पास हिड़न नदी पर जा रहे थे। वहां उन्हें नदी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन करना था। बताया जाता है कि रांग साइड़ चलने के कारण एक वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। जिससे कार का टायर फटा गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...