सासाराम, मार्च 29 -- डेहरी, एक संवाददाता। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरसिंह बिगहा में रविवार को तेज रफ्तार की अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने पीछे से धीमी रफ्तार से चल रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि कार में सवार चालक समेत दो पुरुष, दो महिला व दो बच्चे घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। किसी प्रकार से कार को उठाकर सीधा किया व अंदर में फंसे घायल सभी लोगों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए गोपाल नारायण सिंह मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...