बहराइच, मार्च 22 -- नवाबगंज । थाने के नूरी चौराहा पर शनिवार दोपहर में अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे स्थित गुमटी मे जा भिड़ी। जिसके चलते गुमटी में बैठे वनकसही निवासी जन्नन (55), नंदलाल (60), सतीजोर निवासी लड्डन (58), चंगहावा निवासी बब्बन (55), वैदौरा निवासी सोहराब (50) घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से चरदा सीएचसी, जन्नन व लड्डन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने नानपारा सीएचसी रेफर कर दिया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना वाली कार को कब्जे में ले लिया है। एसएचओ रमाशंकर यादव ने कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...