बिजनौर, अप्रैल 3 -- अफजलगढ़। अनियंत्रित कार नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में ड्राइवर समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को नैनीताल के मितालघाट निवासी खेमचन्द पुत्र श्रीराम, योगेश पुत्र प्रेम प्रकाश, दयाल पुत्र श्री राम, जगदीश, गिरधारी व आनंद पुत्र धनीराम कार से हिसार (हरियाणा) से वापस गांव जा रहे थे। हरियाणा के हिसार निवासी सोनू पुत्र राज कुमार कार चला रहा था। गांव मानिया वाला मोड़ के समीप पहुंचते ही अचानक अनियंत्रित होकर कार सड़क किनारे स्थित गड्ढे में गिर गई। हादसे में ड्राइवर सहित कार में सवार छह अन्य लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर एकत्र राहगीरों ने एम्बुलेंस के जरिए घायलों को अफजलगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने गम्भीरावस्था के चलते कार ड्राइवर सोनू को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.