बदायूं, मार्च 7 -- मुजरिया। अनियंत्रित कार खंती में पलटने से युवक घायल हो गया, दूसरा मामूली रूप से चोटिल हुआ। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हुई है। हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के ढाकपुरा मीरपुर गांव का है। होली के अगले दिन गांव के रहने वाले रोहित पुत्र मोर सिंह और उनके साथी सुनील पुत्र हरिश्चंद्र कार से किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव के बाहर अंबेडकर पार्क के पास पहुंची, वैसे ही मोड़ पर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सुनील को मामूली चोट लगी। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल रोहित को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में कार को सीधा कराया गया, जबकि हादसे की वजह से कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...