रामगढ़, जनवरी 25 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी नईसराय सड़क में रविवार को शाम में लगभग साढ़े 5 बजे बसरिया मैदान के पास अनियंत्रित कार के धक्का से दो बाइक पर सवार चार युवक घायल हो गए। जिसे गिद्दी अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद अन्यत्र रेफर कर दिया गया। जिसमें बाद में गंभीर रुप से घायल रवि सिंह की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य घायल संदीप कुमार, अजय सिंह और लक्ष्मण सभी गिद्दी निवासी का इलाज चल रहा है। घटना के संदर्भ में बताया गया कि गिद्दी निवासी युवक रवि सिंह, संदीप कुमार, अजय सिंह और लक्ष्मण दो बाइक में सवार होकर बसरिया की ओर से गिद्दी लौट रहे थे। इसी क्रम में गिद्दी की ओर से तेज गति से जा रही जेएच01ए एक्स 3273 नंबर की कार ने दोनो बाइक को धक्का मारते हुए पलट गई। जिसमें उक्त दोनो बाइक सवार चारों युवक घायल हो गए। जबकि कार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.