देवरिया, अप्रैल 16 -- तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। तरकुलवा क्षेत्र में मुंडेरा चौराहा के पास बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।कसया से काम करके दो बाइक सवार युवक शाम करीब 6:30 बजे घर लौट रहे थे। इसी बीच मुंडेरा चौराहा के पास देवरिया-कसया मार्ग पर अनियंत्रित एक कार ने टक्कर मार दिया। दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सुरौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी धनेश कुशवाहा (40) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गौरी बाजार थाना क्षेत्र के कठौरा गांव निवासी विजय कुमार गौतम की हालत गंभीर बनी हुई है।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के लिए पडरौना स्थित जिला अस्...