औरैया, मार्च 22 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे स्थित एक मकान की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना गांव की मुख्य सड़क पर हुई, जहां 52 वर्षीय हकीम पुत्र सेवाराम और 20 वर्षीय विजय पुत्र लाल सिंह सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही काले रंग की तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों उछलकर दूर जा गिरे। इसके बाद भी कार की रफ्तार कम नहीं हुई और वह सड़क किनारे स्थित प्रताप के मकान की करीब 10 फीट ऊंची दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, ...