गंगापार, अप्रैल 26 -- अनियंत्रित कार की चपेट में आने से बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। हादसे के चलते घर में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उतरांव थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव निवासी निवासी 65 वर्षीय किसान बुद्धिराम पटेल रविवार को अपने घर से खेत जाने के लिए निकले थे। जैसे ही वह गांव स्थित हंडिया-कोखराज बाईपास की सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी एक हॉस्पिटल की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वाहन चालक मौके से फरार हो चुका था। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सको...