लोहरदगा, मार्च 12 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा के शंख-लुकैया पथ कुडू थानां क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। घटना चांपी और कुंडगड़ा की सीमा स्थित एक ईंट भट्ठे के समीप उस समय हुई जब अनियंत्रित कार ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार बड़की चांपी के खखसी टोला निवासी कैलाश उरांव की पत्नी 50 वर्षीया मुन्ना देवी एक अन्य महिला के साथ जंगल जा रही थीं। इसी दौरान मेदिनीनगर से बारात से कुजरा लौट रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और मुन्ना देवी को टक्कर मार दी। महिला को चपेट में लेने के बाद कार सड़क किनारे स्थित जामुन के पेड़ से टकराकर पुलिया के नीचे जा गिरी। इस हादसे में मुन्ना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ चल रही दूसरी महिला किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रही। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग...