गंगापार, जून 21 -- क्षेत्र के मेजारोड पुलिस चौकी अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के कठौली गांव के समीप रविवार दोपहर के वक्त एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार सड़क किनारे बने एटीएम बूथ से टकरा गई। घटना में कार सवार लोगों को मामूली चोटे आई। जानकारी के अनुसार प्रयागराज की ओर जा रही कार अचानक कठौली गांव के पास अनियंत्रित हो गई और राजमार्ग के किनारे स्थित एटीएम बूथ की छावनी से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना से एटीएम बूथ की छावनी को भी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के बाद पास-पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...