मिर्जापुर, मई 9 -- नरायनपुर,मिर्जापुर। अदलहाटा थानाक्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर शुक्रवार की रात लगभग बारह बजे कोलउन्द गांव के सामने अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने सभी घायलों को स्थानीय स्तर पर निजी अस्पताल ले गए। जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बीएचयू वाराणसी के ट्रामा सेन्टर में रेफर किया गया। कंटेनर के धक्के से सड़क के किनारे खड़ी तीन बाइक और एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। यह भी पढ़ें- गिरिडीह में ट्रक बनी काल! 13 गाड़ियों को रौंद डाला; 5 की मौतघटना के बाद की स्थिति घटना के बाद ट्रक लेकर भाग रहे चालक को टोल प्लाजा प्रतापपुर में तैनात नरायनपुर पुलिस ने पकड़ कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। चौकी प्रभारी नरायनपुर आशुतोष शुक्ला ने बताया कि चाय की दुकान पर सभी चाय पीने के लिए जुटे थे। इसी बीच ...