आगरा, जनवरी 30 -- सहावर थाना क्षेत्र में याकूतगंज के समीप अनियंत्रित ऑटो पोल से टकरा गया। दुर्घटना में घायल हुए चालक को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में उपचार को भर्ती कराए गए ऑटो चालक 24 वर्षीय देवेश पुत्र नरेश चंद्र निवासी ततारपुर कालोनी कासगंज ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे सहावर-सोरों मार्ग पर अपना ऑटो लेकर गुजर रहा था। तभी दो ट्रक ओवरटेक करते दिखाई दिए। कोहरा होने की वजह से वह ऑटो से नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पोल से टकरा गया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद परिजन घायल को अन्यत्र लेकर चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.