सहरसा, मई 4 -- सौरबाजार, संवाद सूत्र। सहरसा-मधेपुरा मुख्य मार्ग पर सबैला चौक के पास सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में रतनपुरा निवासी आनंद कुमार की पत्नी रुपम कुमारी (25) और उनकी पांच वर्षीय पुत्री सृष्टि कुमारी घायल हो गईं। दोनों मिठाई की ओर से भेलवा जा रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए बैजनाथपुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है और ऑटो को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...