गढ़वा, जून 7 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। भवनाथपुर एचपी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। उससे उस पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में लाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। घायल की पहचान मकरी गांव के धनगरडीहा टोला निवासी जामवंत सिंह के रूप में हुई है। घायल जामवंत ने बताया कि वह अपने एक रिश्तेदार के निजी ऑटो से एचपी पेट्रोल पंप के समीप से भवनाथपुर बाजार की ओर आ रहा था। उसी दौरान अचानक ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क से नीचे गड्ढे में जा पलटा। हादसे के समय ऑटो में केवल दो लोग सवार थे। दूसरा व्यक्ति बाल बाल बच गया।घटना के बाद आसपास के लोगों और परिजनों ...