गोंडा, अप्रैल 2 -- डलमऊ। कोतवाली क्षेत्र के दीनगंज गांव की मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ऑटो में सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। इसमें तीन को जिला अस्पताल रेफर किया गया। गुरूवार सुबह मुराई बाग से गदागंज की ओर सवारियां लेकर जा रहा ऑटो दीनगंज गांव की मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। दुर्घटना में ऑटो में सवार नसीराबाद निवासी रामदेव (30), उन्नाव के चैनपुर निवासी रऊफ (42), डलमऊ के मुर्शिदाबाद निवासी केशकली (35), निवासी कुरौली बुधकर शीला देवी (50), मानिकपुर निवासी लईक अहमद (43) और मुर्शिदाबाद निवासी गंगादीन (36) पुत्र परमेश्वर घायल हो गए।आसपास के लोगों ने ऑटो के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। इसमें हालत नाजुक ...