अनियंत्रित ऑटो खंभे से टकराया, चालक गंभीर
रांची, जून 21 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। रिंग रोड एनएच-33 में तुरुप के पास रविवार शाम एक अनियंत्रित ऑटो खंभे से टकराकर पलट गया। इस दुर्घटना में ऑटो चालक, हजारीबाग निवासी 35 वर्षीय अरुण यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पीछे बैठा तुरुप का एक युवक भी हल्की चोटिल हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक रामकुमार पाहन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थानीय युवक को छुट्टी दे दी गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अरुण यादव को रिम्स रेफर कर दिया गया है। अनगड़ा पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जब्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.