गाज़ियाबाद, मई 24 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। अंकुर विहार थाना क्षेत्र में रविवार सुबह अनियंत्रित ऑटो सामने जा रही कार में टकरा गया। हादसे में ऑटो चालक और उसका साथी घायल हो गए। पुलिस घायलों को संयुक्त अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- अनियंत्रित ऑटो कार से टकराया, दो घायलघायलों की जानकारी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की पूजा कॉलोनी में रहने वाले हरि सिंह औद्योगिक क्षेत्र में सिलाई की फैक्टरी में प्राइवेट नौकरी करते है। उनकी पत्नी पूजा ने बताया कि पति रविवार सुबह करीब छह बजे पड़ोस में रहने वाले ऑटो चालक धर्म कुमार के साथ अंकुर विहार गए थे।दुर्घटना का विवरण भीम डेयरी के सामने ऑटो अनियंत्रित होकर सामने जा रही कार में जा टकराया। जिससे ऑटो व कार क्षतिग्रस्त हो गये। ...