भागलपुर, अप्रैल 3 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। देश में अनियंत्रित एयरस्ट्रिप पर बढ़ते जोखिम को देखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क किया है। इसी के आलोक में सिविल विमानन विभाग ने जिलाधिकारी को जारी पत्र में कहा है कि अपने जिले में मौजूद अनियंत्रित एयरस्ट्रिप से संबंधित पूरी जानकारी निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराएं। साथ ही जिले में एक नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति भी अनिवार्य रूप से की जाय। सिविल विमानन विभाग के सचिव डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्देश नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के पत्र के आलोक में दिया गया है। हाल के घटनाक्रमों और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए अनियंत्रित एयरस्ट्रिप पर संचालन को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की आवश्यकता जतायी गयी है।एयरस्ट्रिप से जुड़ी सभी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.