देवरिया, अप्रैल 16 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद में बुधवार को एक अनियंत्रित ई-रिक्शा बेकरी की दुकान में जा घुसा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में दुकान के बाहर रखा फ्रिज तथा रेस्टोरेंट के शीशे टूट गए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हड़ुवा उर्फ औरंगाबाद के मेन रोड पर राघवेंद्र पासवान पुत्र गोरख पासवान बेकर्स और चाय की दुकान चलाते हैं।सुबह अपने दुकान पर ग्राहकों के लिए चाय बना रहे थे। इसी दौरान सलेमपुर के तरफ से तेज रफ्तार एक ई रिक्शा चालक कान में मोबाइल लगाकर बात करते आ रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर बेकर्स की दुकान में घुसा। यह भी पढ़ें- शोभायात्रा के बाद लावड़ में हुड़दंग, ई-रिक्शा चालक से मारपीट का वीडियो वायरल दुकानदार के अनुसार ई-रिक्शा तेज रफ्तार में था और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते...