आगरा, मार्च 10 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के सोरों गेट इलाके में मंगलवार को एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना में ई-रिक्शा में सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि दूसरी घायल हो गई। शिनाख्त के बाद परिजन पहुंच और शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को शहर के सोरों गेट इलाके में बैंक के समीप ई-रिक्शा पलटने की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई। यहां पुलिस को दो महिलाएं घायल मिलीं। महिलाओं ने अपने नाम 55 वर्षीय हरदेवी पत्नी करन सिंह निवासी मामूरगंज कासगंज, प्रेमवती पत्नी रामवीर निवासी भरसोली थाना ढोलना बताया। पुलिस ने दोनों को घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को भी जानकारी दी। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने हरदेवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि प्रेमवती का उपचार जारी है। प्रेमवती ने पुलिस को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.