अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, आधा दर्जन सवारियां घायल
औरैया, अप्रैल 27 -- अछल्दा/रुरुगंज। अछल्दा-बिधूना मार्ग पर सवारियों से भरा ई-रिक्शा शाला बम्बा पुलिया के पास अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और सूचना पर एंबुलेंस को बुलाया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। इनमें से चार घायलों को अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें बिधूना सीएचसी रेफर किया गया है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर आवागमन भी प्रभावित रहा। घायलों में 33 वर्षीय अनीता देवी पत्नी सोनू, 17 वर्षीय नेहा पुत्री सोनू निवासी नरिया का पुरवा फफूंद, 54 वर्षीय सुमन पत्नी सुरेश चंद्र निवासी सहदुल्लापुर फफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.