अनिता कुमारी हत्याकांड में नामजद आरोपी संतोष साव गिरफ्तार
बोकारो, जून 4 -- फुसरो, प्रतिनिधि। बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो नप स्थित ढोरी पांच नंबर धौड़ा निवासी चर्चित अनीता कुमारी (पति महेश भुइयां) हत्याकांड मामले में बेरमो पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के नामजद आरोपी संतोष साव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस की पुष्टि स्वयं बेरमो थाना प्रभारी रोहित सिंह ने की है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के बाद पूरे क्षेत्र में चल रही राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं के बीच मामले ने नया मोड़ ले लिया है। गौरतलब है कि अनिता कुमारी हत्याकांड को लेकर पिछले कई दिनों से इलाके में भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ था। मृतका के परिजनों समेत विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा लगातार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जा रही थी। सड़क जाम और विरोध-प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन पर दबाव भी बनाया जा रहा था। इसी बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.