आगरा, जून 25 -- आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के मध्य तीन मैचों की शृंखला के पहले मैच में आरबीएस बी ने आरबीएस ए को 30 रन से हराकर जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएस बी की पूरी टीम 25.3 ओवर में 154 रन पर आउट हो गई। शशांक ने 29, आजाद ने 19 व शुभम चाहर ने 15 रन बनाए। आरबीएस ए के लिए ईशान एवं गौरव दिवाकर ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए आरबीएस ए की पूरी टीम 26.3 ओवर में 124 रन बनाकर आउट हो गई। कृष्ण मिश्रा ने 5 चौक्कों व 1 छक्के की मदद से 42, आर्यन ने 21 रन बनाए। अनिकेत यादव ने 3, प्रणव भारद्वाज ने 2 विकेट लिए। अनिकेत को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर विवेकवीर सिंह ने प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...