प्रयागराज, जनवरी 31 -- इलाहाबाद इंटर कॉलेज का वार्षिक खेलकूद समारोह शनिवार को इलाहाबाद डिग्री कॉलेज कीडगंज के खेल मैदान पर आयोजित हुआ। इसमें कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों ने 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर की दौड़, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक और लंबीकूद आदि प्रतियोगिताओं में जूनियर और सीनियर वर्ग में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अतुल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। व्यक्तिगत चैंपियनशिप सीनियर वर्ग छात्र में अनिकेत कुमार, जूनियर में जीत कुमार तथा छात्रा सीनियर वर्ग में श्रेया मिश्रा और जूनियर में आलिया नूर ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. अनन्त कुमार गुप्त ने सभी का स्वागत किया। संचालन राजेंद्र प्रताप सिंह तथा आभार ज्ञापन सरिता यादव ने किया। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमा...