सीतापुर, अप्रैल 24 -- सीतापुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में खेली जा रही यूपी. स्टेट अंडर-1 गर्ल्स चेस चैंपियनशिपके पांचवें एवं अंतिम चक्र में प्रयागराज की अनिका सिंह ने गाजियाबाद की भूमि त्यागी को पराजित कर सभी संभावित पांच अंकों में से पांच अंक हासिल करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं, बिजनौर की आर्यका सिंह ने बरेली की प्रीशा को पराजित कर चार अंक अर्जित किए। दूसरी ओर कानपुर की ऐलिस गोस्वामी ने अलीगढ़ की सान्विका को हराकर चार अंक प्राप्त किए। टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर आर्यका सिंह को उपविजेता घोषित किया गया, जबकि ऐलिस गोस्वामी को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। यह भी पढ़ें- UP Board 10th, 12th Results 2026: सीतापुर का 'सुपर' प्रदर्शन; कशिश और शिखा ने किया यूपी टॉप, मेरिट लिस्ट में 17 मेधावी गौतम बुद्ध नगर की सान्विका मोदनवा...