बलिया, मार्च 25 -- रतसर। नगर से गड़वार जाने वाली करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क पर बनाए गए दर्जनों स्पीड ब्रेकर (ठोकर) इन दिनों दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। बिना किसी स्पष्ट आदेश के इस मार्ग पर बड़ी संख्या में स्पीड ब्रेकर बना दिए जाने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क जिला मुख्यालय, ब्लॉक और थाना जाने का प्रमुख मार्ग है। ऐसे में प्रतिदिन बड़ी संख्या में चार पहिया और दो पहिया वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। लेकिन जगह-जगह बनाए गए स्पीड ब्रेकरों के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर रात के समय और अनजान लोगों के लिए ये और भी खतरनाक साबित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का चौड़ीकरण वर्षों पहले किया गया था, उस समय स्पीड ब्रेकरों की संख्या बहुत कम थी। लेकिन करीब एक पखवारे पहले सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.