नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- जब भी आप फल खरीदने जाते होंगे, तो ठेले वाले से जरूर पूछते होंगे कि यह मीठा है या फिर जरा सा खाने के लिए दो। जो फल सबसे मीठा होगा वही दुकानदार आपको चखा देता है और आप बाकि ऐसे ही खरीद लेते हैं। दुकानदारों को पहचान होती है कि कौन सा फल मीठा है और कौन सा नहीं लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाते। अगर आप अपने हाथों से मीठे फल टोकरी में रखना चाहते हैं, तो बस 1 ट्रिक जान लीजिए। इस ट्रिक को जानने के बाद आप अनार, अंगूर, नाशपाती, अमरूद, एवोकाडो जैसे फलों को खरीदते समय कभी धोखा नहीं खाएंगे। अनुराग घोष ने अपनी वीडियो में इस ट्रिक के बारे में बताया है और उनका कहना है कि फलों में ही मिठास का राज छिपा होता है बस आपको नजर घुमाने की जरूरत है।1. अनार की पहचान कैसे करें अनार के ऊपर फूल वाला आकार बना होता है, जहां से वह पेड़ पर लगा होता है। इस ...