रांची, फरवरी 28 -- नितेश ओझा रांची। राज्य के सभी 9 नगर निगमों में से भाजपा की साख पूर्व के चुनाव की तुलना में काफी कमजोर होते दिख रही है। वर्ष 2018 में पांच नगर निगमों यथा- रांची, हजारीबाग, मेदिनीनगर, आदित्यपुर और गिरिडीह में हुए चुनाव में भाजपा को सभी सीटों पर जीत मिली थी। लेकिन इस बार हजारीबाग और गिरिडीह पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा। सभी 9 निकायों में से इस बार पांच सीटें अनारक्षित थीं। इसमें भी केवल पलामू नगर निगम में ही भाजपा समर्थित प्रत्याशी को जीत मिली, जबकि अन्य अनारक्षित नगर निगम देवघर, चास, मानगो, धनबाद में हार का सामना करना पड़ा। कुल 03 नगर निगमों में अब इंडिया गठबंधन की निर्णायक भूमिका रहेगी। ऐसा इसलिए वर्ष 2018 के निकाय चुनाव के विपरीत इस बार के चुनाव में इंडिया गठबंधन ने देवघर, गिरिडीह, मानगो जैसे नगर...