प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। लोक सेवक मंडल व अनाम संस्था ने राजकीय ममता विद्यालय में अनाथ बच्चों के बीच होली उत्सव मनाया। संस्था के संयोजक श्रीनारायण यादव की अगुवाई में बच्चों को पिचकारी, मुखौटे, टी-शर्ट व होली की टोपी भेंट की गई तो बच्चों ने भी अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे के साथ खुशिया मनाई। मंडल के सचिव ब्रह्म प्रकाश तिवारी, रविशंकर मिश्र, अनिल कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...