बुलंदशहर, नवम्बर 4 -- चीनी मिल को चालू कराने की मांग को लेकर मंगलवार को किसानसभा के नेतृत्व में क्षेत्र के दर्जनों किसान एकत्रित होकर अनामिका शुगर मिल पर पहुंचे। वहां किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौकेक पर किसानसभा के जिला अध्यक्ष जगवीर सिंह ने कहा कि मिल प्रबंधन जानबुझकर चीनी मिल को देरी से चालू करने के मूड में है। यदि समय से चीनी मिल चालू कर दी जाती तो किसान अपने गन्ने के खेत को समय से खाली कर गेंहू की बुवाई समय से कर देते। इसके बाद सभी किसान मिल के गन्ना महाप्रबंधक जितेन्द्र पवार से मिले और मिल को चालू कराने के मामले में वार्ता की। जिसमें गन्ना महाप्रबंधक ने बताया कि 6 नवंबर को गन्ना क्रय केन्द्रों व मिल को 7 नवंबर को चालू कर दिया जायेगा। मिल को चालू करने के लिये पूरी तैयारी कर ली गई हैं। इस मौके पर सीता...