गढ़वा, अप्रैल 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत कल्याणपुर स्थित आवासीय कार्यालय में पूर्व मंत्री सह झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में झामुमो महिला मोर्चा की जिला और प्रखंड कमिटियों की घोषणा सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा चौबे ने की। कार्यक्रम के दौरान गढ़वा जिला कमिटी के साथ-साथ कई प्रखंडों की नवगठित कमिटियों की औपचारिक घोषणा की गई। उनमें गढ़वा प्रखंड अध्यक्ष के रूप मे अनामिका सिंह का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है उसपर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। वह कोरवाडीह निवासी समाजसेवी अमित सिंह की पत्नी हैं। साथ ही नगर परिषद गढ़वा, मेराल, डंडा, रंका, रमकंडा, चिनिया, बरडीहा, मंझिआंव, कांडी एवं बड़गड़ प्रखंड की कमिटी भी बनाई गयी।...