अनामिका प्रथम, प्रीति मौर्य द्वितीय स्थान पर
चंदौली, सितम्बर 29 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'सेवा मेरा योगदान' के अंतर्गत नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के बीच नशामुक्ति विषय पर भाषण प्रतियोगिता कराई गई। साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश दिया। भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशे के दुष्परिणाम, युवाओं के जीवन पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में अनामिका सिंह ने प्रथम, प्रीति मौर्य ने द्वितीय और साइमा खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.