वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में बुधवार को अस्सी घाट पर प्रो.अनामिका दीक्षित का सुरीला वीणा वादन हुआ। उन्होंने राग नट भैरव में विलंबित झपताल में निबद्ध स्वर रचना से वादन का आरंभ किया। द्रुत तीन ताल में गत वादन के दौरान तिहाइयों और लयकारियों का संतुलित समावेश श्रोताओं ने महसूस किया। समापन गंगा भजन की धुन से किया। उनके साथ तबला पर श्रीकांत मिश्र ने संगत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...