गिरडीह, अप्रैल 18 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड के करीब 7 लाख अनाधिकृत भवनों को नियमित करने के राज्य कैबिनेट के फैसले का गिरिडीह जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स ने स्वागत किया है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात कर आभार जताया। बुधवार को राज्य कैबिनेट ने अनाधिकृत तरीके से निर्मित भवनों को नियमित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। चैंबर ने कहा कि इस फैसले से झारखंड की जनता को बड़ी राहत मिली है और इसे अमलीजामा पहनाने में मंत्री सुदिव्य कुमार का विशेष योगदान रहा है। महासचिव प्रमोद कुमार ने कहा कि जब देश के कई हिस्सों में अनधिकृत निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं, तब झारखंड सरकार ने जनहित को प्राथमिकता देते हुए नियमितीकरण का रास्ता चुना है। यह निर्णय लाखो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.