बरेली, अप्रैल 16 -- बरेली। रेल यात्रियों को शुद्ध खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक इज्जतनगर वीणा सिन्हा के दिशा-निर्देश एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के नेतृत्व में अनाधिकृत वेंडरों, खाद्य एवं पेय पदार्थ के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान अनअप्रूव्ड पानी की 25 पेटी जब्त की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...