भागलपुर, जनवरी 31 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड के अनादीपुर गांव स्थित राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी मंदिर के जीर्णोद्धार के उपरांत नई राधा-कृष्ण प्रतिमाओं की स्थापना को लेकर चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर शुक्रवार की सुबह ठाकुरबाड़ी से गाजे-बाजे के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाएं और कन्याएं माथे पर कलश लेकर बैजू टोला गंगा घाट पहुंचीं। वहां विधिवत गंगा पूजन के बाद मुख्य यजमान अमन कुमार झा ने मुख्य कलश में गंगाजल भरा। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने कलश में गंगाजल भरकर ठाकुरबाड़ी की ओर प्रस्थान किया। ठाकुरबाड़ी पहुंचने पर सभी कलश विधिवत स्थापित किए गए। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन-अर्चन कर राधा-कृष्ण की प्रतिमाओं का ग्राम भ्रमण कराया गया। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा का विध...