एटा, जनवरी 16 -- अनाथ हुए मासूम ने नम आंखों से मां को अंतिम विदाई दी। मां को मुखाग्नि देते ही रोने लगा। पिछले कई महीनों से वह मां को बचाने के लिए हर उस दहलीज पर ले गया था जहां उनके प्राणों की रक्षा हो सकती थी। बच्चे को डांढस बधाने के लिए परिवार के लोगों ने उसका हाथ थाम लिया था। सामाजिक संगठन, तहसील प्रशासन के साथ-साथ गांव के लोग उसके साथ खड़े देखे गए। गांव के लोगों ने परिवार की आर्थिंक मदद भी की। थाना जैथरा क्षेत्र में एचआईवी पीड़ित महिला की मौत के बाद गुरूवार की शाम को उसका शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। रात भर शव गांव में रखा रहा। शुक्रवार की सुबह राजस्व विभाग की टीम गांव में पहुंच गई थी। दोपहर होते-होते मासूम बालक के नाना, चाचा, बुआ और परिवार के अन्य लोग पहुंच गए। महिला के शव को काली नदी के किनारे अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.