बिहारशरीफ, मार्च 16 -- महिला ने बिहार थाने में की शिकायत बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के उपरावां गांव में एक ठग ने खुद को अनाथ बताकर महिला से भाई-बहन का रिश्ता बनाया और गहने, महंगे गिफ्ट का लालच देकर उससे एक लाख छह हजार रुपये ठग लिये। पीड़िता मनोज कुमार की पत्नी सोनी देवी ने सोमवार को बिहार थाना में शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये युवक से पहचान हुई। खुद को अनाथ बनाकर कहा कि उसे भाई बना लो। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। वह खुद को बड़ी कंपनी का कर्मी बताता था। मोबाइल पर महंगे कपड़े, गहने आदि की तस्वीर भेजकर कहा कि वह भारत आ रहा है, ये सामान उसे गिफ्ट में देगा। शुक्रवार को हवाई जहाज का वीडियो भेजा। शनिवार की सुबह उसने फोन कर बताया कि कस्टम के अधिकारियों ने पकड़ लिया है। छोड़ने के लिए 25 ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.