गढ़वा, दिसम्बर 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने झारखंड में अनाथ बच्चों को 18 साल की उम्र तक वित्तीय सहायता देने की मांग की है। उक्त संबंध में पूर्व मंत्री ने गांडेय विधायक विधानसभा के महिला एवं बाल विकास समिति अध्यक्ष कल्पना सोरेन को मांग पत्र सौंपा है। सौंपे गए मांग पत्र में पूर्व मंत्री ने कहा है कि झारखंड के अनाथ बच्चों को पर्याप्त रूप से वित्तीय सहायता उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही अनाथ बच्चों की स्पॉन्सरशिप स्कीम मिशन वात्सल्य योजना का लाभ राज्य के सभी बच्चों को नहीं मिल पा रहा है और न ही भविष्य में लाभ मिल पाने की उम्मीद नजर आ रही है। आवेदन में कहा गया है कि पूरे राज्य में करीब 45 हजार अनाथ बच्चे हैं। उनमें मात्र आठ हजार बच्चों को ही इसका लाभ मिल रहा है। वहीं गढ़वा जिले में करीब ...