अयोध्या, मई 11 -- रौजागांव। प्रदेश सरकार ने स्पांसरशिप योजना लागू की है। इस योजना के तहत मृतक माता व पिता के दो नाबालिग बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक दो हजार रुपया प्रतिमाह भरण पोषण के लिए सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है। सोमवार को रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने यह बातें चकपुरवा मांजनपुर में डॉ. मालिकराम रावत के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। इस मौके पर डायरेक्टर सहकारी गन्ना विकास समिति गनौली राम प्रेस यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से गरीब और लावारिश बच्चों की जानकारी जुटाकर उन तक सूचना पहुंचाने में मदद करने की अपील की। इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम बरन चौहान, उपेंद्र प्रताप सिंह, गुड्डू खां, अमन गौतम, साहेब प्रसाद यादव, विकास मिश्रा मौजूद रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...